मार्करम से कप्तानी करवाना सही नहीं था

By: Feb 21st, 2018 12:05 am

वांडरर्स— दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि एडन मार्करम को भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त करना सही फैसला नहीं था। दक्षिण अफ्रीका भारत से यह सीरीज 1-5 से गंवा बैठा था। स्मिथ ने सीरीज के इस परिणाम पर कहा कि मार्करम को अंतरिम कप्तान नियुक्त करना सही फैसला नहीं था,लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस करारी हार से मार्करम का आत्मविश्वास डगमगाया नहीं होगा। खुद स्मिथ को 22 साल की उम्र में उस समय कप्तानी दी गई थी, जब दक्षिण अफ्रीका अपनी मेजबानी में 2003 के विश्व कप से जल्दी बाहर हो गया था। 23 वर्षीय मार्करम को उनके केवल दो वनडे खेलने के बावजूद कप्तानी सौंप दी गई थी। स्मिथ ने कहा कि मार्करम को पहले एक खिलाड़ी के रूप में परिपक्व होने और मजबूत बनने का मौका दिया जाना चाहिए था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App