मासूमों को हथियार बना रहा है हाफिज

By: Feb 14th, 2018 12:03 am

इस्लामाबाद— प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) भारत के खिलाफ जेहाद फैलाने के लिए मासूम बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहा है। इसका सबूत देती एक तस्वीर सामने भी आई है। तस्वीर में जेयूडी के नेता सदाकत का बेटा नजर आ रहा है, जिसके हाथ में एक बड़ी सी बंदूक है। यह तस्वीर इस्लामाबाद में हुए एक कार्यक्रम की बताई जा रही है। हाफिज सईद जिसे मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है वह ही जेयूडी का मुखिया है। यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा का ही हिस्सा है। बच्चे के पीछे जो पोस्टर लगा है उस पर लिखा है कि कश्मीर पाकिस्तान का अभिन्न हिस्सा है और कश्मीर की ‘आजादी’ के लिए वह सपॉर्ट देते रहेंगे। खबरों के मुताबिक, जेयूडी बच्चों को अपने साथ जोड़ने के लिए अभियान चलाकर उन्हें भारत के खिलाफ जेहाद फैलाने के लिए उकसा रहा है। इस संगठन द्वारा पाकिस्तान में कुछ मदरसे और धार्मिक स्कूल चलाए जा रहा हैं जो छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश कर रहे हैं। इन बच्चों के मन में अमरीका के लिए भी नफरत भरी जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App