‘मिस हिमाचल’ के लिए ऑडिशन 23 को

By: Feb 7th, 2018 12:10 am

ऊना में ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के इवेंट के लिए तैयारियां जोरों पर, आस्था संस्थान ईसपुर की युवतियों ने शुरू की प्रैक्टिस

ऊना— ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया संस्थान के बहुचर्चित इवेंट ‘मिस हिमाचल’ की डेट्स जारी होते ही आस्था संस्थान ईसपुर की युवतियों ने इसके लिए जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। संस्थान अध्यापिकाओं की देख रेख में छात्राएं रोजाना इसके लिए रैंप पर कैटवॉक करके अपने हुनर में निखार लाने की कोशिश में जुट गई हैं। 23 फरवरी को ऊना जिला में होने वाले ‘मिस हिमाचल’ के ऑडिशन देने के लिए छात्राएं काफी उत्सुक हैं। कटिंग-ब्यूटिशन ट्रेड की छात्राएं इस इवेंट को लेकर काफी क्रेजी हैं। ‘मिस हिमाचल’ की तैयारी में जुटी छात्राओं ने भी ‘दिव्य हिमाचल’ के इस इवेंट की खूब तारीफ की है। छात्राओं का कहना है कि गांव स्तर की युवतियों को फैशन की दुनिया में ले जाने का प्रयास देवभूमि का अग्रणी समाचार पत्र कर रहा है वह सराहनीय है। इससे छिपी हुई प्रतिभाओं को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। लड़कियों को आगे आने के लिए एक बेहतर मंच हैं। संस्थान के प्रबंधक आरएस राणा का कहना है कि अब मॉडलिंग क्षेत्र में केवल शहर की लड़कियों के लिए ही नही बल्कि गांव की लड़कियों के लिए भी आगे आ रही हैं। इसका पूरा श्रेय ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया समूह को ही जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंटों से ही छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होती है।  उन्होंने भी ‘दिव्य हिमाचल’ को इस तरह के इवेंट्स आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सभी लड़कियों के लिए एक बेहतरीन मंच है व ग्रामीण लड़कियों के लिए यह एक बहुत बढि़या प्लेटकार्म है।

यहां करवाएं रजिस्ट्रेशन

‘मिस हिमाचल’ 2018 के लिए इस बार ऊना में ऑडिशन 23 फरवरी को होंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। युवतियां ‘दिव्य हिमाचल’ ऑफिस पहुंचकर या फोन पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। ऑडिशन के फॉर्म प्राप्त करने के लिए लैंडलाइन नंबर ब्यूरो आफिस ऊना-01975-224800, जितेंद्र कंवर ब्यूरो प्रभारी ऊना-9418157843 पर संपर्क कर सकती हैं।

इवेंट को तैयारियां जोरों पर

संस्थान प्रबंधक आरएस राणा ने बताया कि इस इवेंट को लेकर छात्राओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनमें मंजुबाला, कचंन, शिफाली, रीना, मीनाक्षी, कुसुमलता, नेहा रानी, ज्योति, आशा, प्रियंका, कृतिका, प्रीति, आचल, शिवानी, परमिंद्र, मुनीषा, अल्का, मीना, रंजु, निशा, रेखा, अनिता, सुषमा, नेहा, कंचन, दीक्षा, मंजु, कोमल, इंदुबाला, रीना, मोनिका, आचंल, मीनाक्षी ने ‘मिस हिमाचल’ बनने की तैयारी शुरू कर दी है।

 टिप्स दिए

बंगाणा- केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के विद्यार्थियों में शास्त्रीय संगी रुचि पैदा करने के लिए स्पिकमैके संस्था से जुड़े शास्त्रीय संगीत के महान वयलियन वादक जोहर अली एवं अमिर खान (तबलावादक) पहुंचे। जोहर अली रामपुर एवं पटियाला घराना से संबध रखते हैं। स्वच्छ भारत अभियान संगीत के निर्माता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत का ज्ञान प्रदान करते हुए संगीत के प्रति रुचि जागृत की। उन्होंने विद्यार्थियों को राग किरवानी में आलप एवं तोड़ो से अवगत करवाया। विद्यार्थियों को संगीत के प्रति प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न लोकगीतों की प्रस्तुति दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App