मुख्यमंत्री के समर्थन में सड़क पर उतरा समूचा सराज

By: Feb 25th, 2018 12:08 am

खराब मौसम के बीच थुनाग में रैली निकाल जयराम ठाकुर के पक्ष में लगाए नारे

थुनाग, मडी— हाई कोर्ट द्वारा जंजैहली में एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना रद्द करने के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बीच अब सराज के लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समर्थन में उतर आए हैं। पिछले कई दिनों से सराज विस के कई बडे़ कस्बों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समर्थन में लोग खुल कर सामने आए हैं। शनिवार को मौसम खराब होने के बाद भी थुनाग में लोगों ने सरकार का आभार प्रकट करते हुए एक बड़ी रैली का आयोजन किया। रैली में पूरा सराज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समर्थन और उनका आभार प्रकट करने को उतर आया। बता दें कि पिछले कई दिनों से जहां जंजैहली में लोग एसडीएम कार्यालय बहाल करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अब सराज विस के अन्य क्षेत्रों से लोग मुख्यमंत्री व सरकार के साथ आ खडे़ हुए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को थुनाग के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से तहसील तक रैली निकाली गई।  रैली में सराज भाजपा के लोग, थुनाग व्यापार मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही आम जनता शामिल हुई। थुनाग में जनसभा क ो संबोधित करते हुए सराज भाजपा मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह और महामंत्री भीषम ठाकुर ने कहा कि पूरा क्षेत्र मुख्यमंत्री के साथ है। सराज से मुख्यमंत्री बनने के बाद कई सौगाते मंडी को मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने सराज को  आईपीएच व विद्युत डिवीजन, आईपीएच सब-डिवीजन बागाचनोगी, सिविल अस्पताल बगस्याड़, छतरी को उपतहसील, बालीचौकी में चार दिन के लिए एसडीएम कार्यालय और पर्यटन के लिए 20 करोड़ की योजना दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सराज की जनता मुख्यमंत्री के साथ है। सिर्फ कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर जंजैहली में जनता को भड़का रहे हैं। इस अवसर पर हैंडलूम के निदेशक पितांबर लाल, भाजयुमो अध्यक्ष देवेंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष तजेंद्र ठाकुर, सराज भाजपा आईटी सैल के सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, थुनाग पंचायत प्रधान नीलमा कुमारी, पखरैर पंचायत के प्रधान दीनानाथ, बहलीधार के प्रधान ओम चंद, सुनाह लंबाथाच के प्रधान चमन लाल, शिकाबरी पंचायत के प्रधान भीखम राम, भाजपा सदस्य कमल राणा, केसर सिंह, दयाल सिंह,बीडीसी सदस्य खेमदासी व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App