…मौत की खबर सुनते ही रो पड़े अमर सिंह

By: Feb 26th, 2018 12:03 am

मुंबई : श्रीदेवी के परिवार के करीबी माने-जाने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह बालीवुड की चांदनी को याद करते हुए रो पड़े। अमर सिंह ने बताया कि कोई रात 12.30 और एक बजे के बीच उन्हें बोनी कपूर ने खुद फोन कर श्रीदेवी के निधन की जानकारी दी। अमर ने कहा कि उनकी मृत्यु के तत्काल बाद भाई बोनी कपूर ने रात में सूचना दी। मैंने पूछा कि दुबई आऊं, कुछ करूं। उन्होंने बताया कि श्री नहीं रही। ऐसा लगा गजब बात हो गई। दुनिया लुट सी गई। और जीवन में रिक्तता आ गई। मीडिया से हुई बातचीत में अमर का दर्द आंसुओं के रूप में छलक पड़ा…


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App