राजधानी में तपने लगे दिन, रातें थोड़ी ठंडी

By: Feb 22nd, 2018 12:05 am

शिमला — राजधानी शिमला में मौसम गर्म होने लगा है। दोपहर के समय दिन तपने शुरू होने लगे है, तो वही रात को मौसम में अभी भी ठंडक ही है। फरवरी के माह में ही शिमला में दोपहर के समय गर्मी का एहसास भी होने लगा है। बुधवार को भी शिमला में मौसम शुष्क रहा। दिन भर सूरज ने अपनी रोशनी से शहर को चमकाए रखा। बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान 23 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, तो वही 24 फरवरी के बाद मौसम अपने कड़े तेवर दिखा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि 24 फरवरी को प्रदेश के निचले पर्वतीय क्षेत्र में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है, तो वही मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हिमपात व ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक मौसम खराब रहने का ही पूर्वानुमान लगाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से साफ रहे मौसम के बाद पर्वतीय क्षेत्र भी तपने लगे हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि निचले क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप कितना बढ़ गया होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App