विदेशी मुद्रा भंडार 1.96 अरब डालर बढ़ा

By: Feb 26th, 2018 12:04 am

मुंबई— देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.96 अरब डालर बढ़कर 421.72 अरब डालर पर पहुंच गया। इससे पहले नौ फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 2.15 अरब डालर घटकर 419.76 अरब डालर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.93 अरब डालर बढ़कर 396.57 अरब डालर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार 21.51 अरब डालर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.17 करोड़ डालर बढ़कर 2.09 अरब डालर पर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App