वीरभद्र की बेटी अभिलाषा मणिपुर हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

By: Feb 10th, 2018 12:05 am

इम्फाल — न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी ने शुक्रवार को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने राजभवन में एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उप मुख्यमंत्री वाई जॉय कुमार, विधानसभा अध्यक्ष वाई खेमचंद, विपक्ष के नेता ओ इबोबी, न्यायमूर्ति एन कोटेश्वर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इससे पहले न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के तौर पर सेवाएं दे रही थीं। उन्हें गत मंगलवार को पदोन्नत करके मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। वह 22 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं, लिहाजा उनका कार्यकाल महज 13 दिन का होगा। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App