सराज विधानसभा के लिए चलाई जाएं दो बसें

By: Feb 23rd, 2018 12:05 am

करसोग – परिवहन निगम डिपो करसोग के साथ लगते सराज विधानसभा के दो क्षेत्रों को लगभग एक साल पहले दो विभिन्न बसें चलाने की घोषणा पूर्व कांग्रेस सरकार ने की, परंतु वे दोनों बसें सराज विधानसभा की सड़कों पर आज तक नहीं चल पाई हैं, जिस पर गौर किया जाना चाहिए। इस बारे हिम अांचल सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन छतरी के प्रेस सचिव कमल देव चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखित पत्र भेजते हुए मांग रखी है कि गत वर्ष परिवहन निगम डिपो करसोग से गाढ़ा गुसैनी तथा करसोग से थुनाग वाया छतरी जंजैहली बस चलाई जाए। कमल देव चौहान ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने लगभग एक साल पहले उपरोक्त दोनों बसें चलाने की खोखली घोषणा की, जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है। सराज विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग करसोग क्षेत्र में बसे हुए हैं व दोनों विधानसभाओं के लोग आपसी तौर पर बेहद नजदीकी रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा सरकार गठित हो चुकी है व सराज के विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, जिसके चलते क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उम्मीद लगाए हुए है कि परिवहन निगम डिपो करसोग के माध्यम से सराज विधानसभा के लिए दो बसें, जिसमें करसोग से गाढ़ा गुसैनी तथा करसोग से थुनाग वाया छतरी, जंजैहली जल्द ही चलाई जाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App