सिद्धबाड़ी से लापता महिला का शव बरामद

By: Feb 15th, 2018 12:05 am

धर्मशाला — स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सिद्धबाड़ी से लापता महिला का शव बुधवार को गमरू नाला से बरामद किया गया। मृतक रंगलो देवी तीन दिन पहले घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने छानबीन कर फोन लोकेशन के हिसाब से धर्मकोट तक पड़ताल की थी।  दो दिनों तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अब अचानक महिला का शव मिलने से परिजन शांसत में हैं। महिला की मौत के मामले में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मृतक रंगलो देवी की धर्मशाला के चोला से जवाली में शादी हुई थी। इन दिनों वह अपने पति के साथ धर्मशाला के सिद्धबाड़ी में रहती थी।  रंगलो देवी को उस दिन सुबह कोतवाली बाजार चौक में देखा गया था, जबकि उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ  था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के हिसाब से तालाश शुरू कर दी थी, लेकिन बुधवार सुबह महिला की लाश नाले से बरामद की गई। अचानक गुम हुई महिला का शव बरामद होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हत्या या आत्महत्या इस बात का खुलासा पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। एसपी पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि गुमशुदा महिला का शव मिल गया है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू को ख्ांगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया  गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App