सुशील एबीवीपी के जिला प्रमुख

By: Feb 15th, 2018 12:02 am

पंचकूला— अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 49वे प्रांतीय अधिवेशन में अभाविप  हरियाणा के नए अध्यक्ष व मंत्री के चुनाव के साथ ही प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ पंचकूला इकाई का भी गठन किया गया। इसमें सुशील शास्त्री को एबीवीपी पंचकूला के जिला प्रमुख व मुकेश राणा को जिला संयोजक चुना गया। इसके साथ ही एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र धीमान द्वारा अभाविप के प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें पंचकूला के रहने वाले सुशील शास्त्री को जिला प्रमुख की नियुक्त किया गया, वहीं कालका से मुकेश राणा को जिला संयोजक की जिमेदारी सौपी गई। इसके साथ ही नरेंद्र शर्मा व दुलारी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें सौपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App