सोने-चांदी की चमक फीकी

By: Feb 21st, 2018 12:04 am

डालर मजबूत होने से विदेशी बाजारों में टूटी पीली धातु

नई दिल्ली— स्थानीय बाजार में जेवराती मांग रहने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में आई तेज गिरावट के दबाव में मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 31700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी भी 535 रुपए फिसलकर 39440 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डालर के मजबूत होने से विदेशी बाजारों में सोना टूटा है। सोना हाजिर 7.40 डालर कमजोर पड़कर 1337.80 डालर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 15.80 डालर की गिरावट में 1340.40 डालर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डालर की गिरावट के साथ 16.48 डालर प्रति औंस बोली गई। वैश्विक दबाव में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए फिसलकर 31700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक इस्तेमाल के लिए मांग घटने से चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App