होनहार बच्चे

By: Feb 4th, 2018 12:05 am

जिला कुल्लू के भुंतर के सगे भाई-बहन ने दिल्ली में प्रदेश का नाम चमकाया है। दिल्ली में हुई राष्टीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगता में इन होनहारों ने प्रदेश के लिए पदक जीता और नाम रोशन किया। जानकारी के अनुसार जिला के कलैहली में स्थित एलएमएस स्कूल में पढ़ रहे अभय सिंह गुलेरिया ने उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए एक स्वर्ण पदक जीता तो श्रेया गुलेरिया ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। दोनों ही होनहार मूलतः मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र है और भुंतर में अकादमी ऑफ  मार्शल आर्ट समिति के मागदर्शन में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाडि़यों के पिता अजय गुलेरिया ने उनकी उपलब्धि का श्रेय कोच रणबीर ठाकुर के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App