35 रूटों पर एचआरटीसी के थैले खाली

By: Feb 20th, 2018 12:05 am

सोलन —एचआरटीसी सोलन के कई रूटों पर निगमों को खाली ही बसें दौड़ानी पड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि सोलन डिपो में निगम के करीब 35 रूट घाटे में चल रहे हैं। इन रूटों पर खाली बसों के चलने से प्रतिमाह निगम को लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। एचआरटीसी सोलन डिपो में पिछले कई सालों से इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में घाटे में चल रहे रूटों से निगम को कोई भी फायदा नहीं पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में निगम घाटे में चल रहे रूटों को बंद करने का निर्णय ले सकता है। जानकारी के अनुसार सोलन डिपो में निगम को हर महीने लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। निगम द्वारा सोलन में ऐसे कई रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं, जहां पर यात्रियों की संख्या कम है। एचआरटीसी के सोलन डिपो में 35 से अधिक रूट इस समय घाटे में चल रहे हैं ऐसे में निगम  इन रूटों पर बसों को कभी भी बंद कर सकता है। गौर रहे कि सोलन डिपो में वर्तमान में 105 से अधिक रूटों पर बसें दौड़ती हैं। इन बसों को निगम द्वारा लोकल व लंबे रूटो पर चलाया जाता है ,लेकिन इसमें एसे भी कई  रूट शामिल हैं, जिसमें निगम को हर महीने लाखों रुपए की चपत लग रही है। बताया जा रहा है कि सोलन डिपो के ज्यादातर लोकल रूट घाटे में चल रहे हैं। पिछले कई सालों से इन रूटों पर निगम द्वारा खाली बसों को चलाना पड़ रहा है । लोकल रूटों पर निजी बसें अधिक होने के चलते एचआरटीसी की बसों में कम ही सवारियां सफर करती नजर आती हैं। सोलन डिपों के अधीन जिला सिरमौर के राजगढ़ में भी कई रूट घाटे में चल रहे हैं। एचआरटीसी के सोलन डिपों में निगम द्वारा करीब 120 से अधिक बसों को चलाया जा रहा है, लेकिन सोलन में अधिकतर रूटों के घाटे में चलने से निगम को इन रूटों पर बसें चलाने से कोई भी लाभ नहीं हो पा रहा है। सोलन डिपो से कुनिहार, अर्की, रामशहर, दाड़लाघाट, राजगढ़, कंडाघाट, चायल व अन्य लोकल रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है।  अब घाटे में चल रहे रूटों बंद करने के लिए निगम योजना बना सकता है, जिसके बाद डिपो में कई रूटों पर एचआरटीसी की बसें दौड़ती हुई नजर नहीं आएंगी। सोलन डिपो के आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि सोलन डिपो में 105 रूटों पर बसों को दौड़ाया जा रहा है। इसमें कई रूट ऐसे है जहां से निगम को नुकसान झेलना पड़ रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App