अगरतला: विप्लव कुमार देव ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

By: Mar 9th, 2018 1:02 pm

त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वामदल का 25 साल पुराना किला ध्वस्त हो गया और ‘फिजां’ केसरिया रंग से धुल गया।राज्यपाल तथागत रॉय ने राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में श्री देव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ,केन्द्रीय गृहमंत्री राजाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी एवं मुरली मनोहर जोशी समेत कई गणमान्य लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App