अच्छे साइंटिस्ट पावर हाउस जैसे

By: Mar 17th, 2018 12:04 am

इंडियन साइंस कांग्रेस में बोले पीएम मोदी, हॉकिंग को बताया भारत का दोस्त

इम्फाल— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर यूनिवर्सिटी में 105वीं इंडियन साइंस कांग्रेस की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग दो बार भारत आए, वह भारत के अच्छे दोस्त थे। उन्होंने कहा कि अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह हैं। इसस पहले मणिपुर पहुंचने पर गवर्नर नजमा हेपतुल्ला और मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने उनका स्वागत किया। श्री मोदी ने कहा कि दुनिया के महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग दो बार भारत आए, वह भारत के अच्छे दोस्त थे। कॉस्मोलॉजी के स्टार थे। भारत के लिए एक तरह से प्रेरणा के स्रोत थे। यह दूसरा मौका है, जब नॉर्थ-ईस्ट में साइंस कांग्रेस हो रही है। अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह हैं। इसीलिए आप सभी लोग यहां इकट्ठे हुए हैं। साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों का जीवन आसान हुआ है। 1944 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मणिपुर में रहते हुए आजादी के लिए लड़ाई शुरू की थी। आज साइंस से जुड़े लोगों के बीच वही जज्बा देखने को मिल रहा है। हमने किसानों को मौसम की जानकारी देने के लिए नॉर्थ-ईस्ट समेत देशभर में कई सेंटर बनाए हैं।

सौ छात्रों संग 100 घंटे बिताएं वैज्ञानिक

इम्फाल — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वैज्ञानिकों से दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के 100 छात्रों के साथ 100 घंटे बिताने की अपील की, ताकि उनके मन में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाई जा सके। श्री मोदी ने यहां मणिपुर विश्वविद्यालय में 105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए कहा कि वैज्ञानिक और सामाजिक जिम्मेदारी समय की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने जानना चाहा कि क्या हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे बच्चे भारत में विज्ञान को पर्याप्त रुप से समझ सकें? श्री मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों को प्रति वर्ष दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के 100 छात्रों के साथ 100 घंटे बिताने चाहिए, ताकि उनके मन में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाई जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App