अढ़ाई महीने…छह की अस्मत लूटी

By: Mar 22nd, 2018 12:05 am

देवभूमि की देवियों को दानवों ने दबोचा, नाबालिगों को बना रहे शिकार

कुल्लू – देवभूमि में नारी की गरिमा तार-तार हो रही है। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के पिछले पांच साल के आंकड़े किसी भी सभ्य समाज के मुंह पर तमाचे की तरह है। हाल के अढ़ाई महीने में महिला अपराध के प्रदेश में 15 से अधिक मामले हैवानियत का सबूत हैं। अगर इसी तरह से दुष्कर्म की घटनाएं होती रहेंगी तो कोई भी लड़की सुरक्षित नहीं रहेगी। तीन महीनों में  रिश्तों को तार-तार करने वाले मामले सामने आए हैं। बाप ने बेटी के साथ और शिक्षक ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया है। हिमाचल का गुडि़या रेप एंड मर्डर मिस्ट्री मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि हिमाचल में दस के करीब युवतियां और महिलाएं हवस का शिकार हुई हैं। रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के कुल्लू जिला की बात करें तो यहां पर मात्र अढ़ाई महीने में छह रेप के मामले सामने आए हैं। यही नहीं पूरे हिमाचल की बात करें तो रेप का आंकड़ा 15 से पार कर गया है, जिसमें ज्यादातर नाबालिग ही हवस का शिकार बनी  हैं। बता दें कि जनवरी में चंबा में दो रेप मामले दर्ज हुए हैं। जनवरी में ही सोलन में नौ वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। झाकड़ी में चचेरे भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, फरवरी में हरिपुर में तीन साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। फरवरी में चौपाल के थरोच में महिला से रेप किया गया। फरवरी में हमीरपुर में कालेज की छात्रा हवश का शिकार बनी।  वहीं, कुल्लू में जनवरी से लेकर अब तक छह के करीब रेप के मामले दर्ज हुए हैं। बीते दिन मुख्यालय में दो युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बता दें कि लगातार प्रदेश में रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह एक चिंता का विषय है। अढ़ाई महीने में हिमाचल का आंकड़ा 15 से अधिक पार होना देवभूमि के लिए शर्मसार कर देने वाली बात है। कुल्लू में अढ़ाई महीने में सामने आए रेप के मामले भी चौंकाने वाले हैं। उधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को हवालात में धकेल दिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को कुल्लू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को भी जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App