अन्ना फिर भूख हड़ताल पर

By: Mar 24th, 2018 12:03 am

नई दिल्ली — ऐतिहासिक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के तकरीबन सात साल बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्र में लोकपाल नियुक्त करने की अपनी मांग को लेकर शुक्रवार से अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल शुरू की। वह रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जहां वह 2011 में भी बैठे थे। कार्यकारिणी समन्वय समिति व मीडिया प्रमुख जयकांत मिश्र ने बताया कि यह सत्याग्रह अनिश्चितकालीन है। सशक्त लोकपाल, किसानों के ऋण माफी और निष्पक्ष चुनाव जैसी हमारी मांगे जब तक नहीं मानी जाती, तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App