अफगानिस्तान ने ली ई-विधान की जानकारी

By: Mar 14th, 2018 12:06 am

शिमला – अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली के 38 अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल से सचिवालय में मिला। इस दौरान बैठक में डा. ३िबंदल ने जहां उक्त अधिकारियों का प्रदेश विधानसभा का स्टडी टूअर चुनने के लिए धन्यवाद किया, वहीं उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान का हमेशा एक अटूट रिश्ता रहा है, जिसे कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती।  हिमालय से हिंदकुश पर्वत तक सांस्कृतिक भारत रहा है। राजनीतिक सीमाएं समय-समय पर बदलती रहीं, लेकिन हम एक ही माता के दो पुत्र हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को सर्वप्रथम देश की पहली ई-विधान प्रणाली के बारे  में अवगत करवाया। इस अवसर पर अफगानिस्तान नेशनल असेंबली के अधिकारियों ने विधान सभा अध्यक्ष का अतिथि सत्कार के लिए धन्यवाद किया। विस सचिव सुंदर सिंह वर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App