उत्तर प्रदेश में भगवा बुलंद, नौ सीटें जीतीं

By: Mar 24th, 2018 12:03 am

राज्यसभा की 59 सीटों पर शुक्रवार को सारी स्थिति स्पष्ट हो गई। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 10 में से नौ सीटें जीत कर अपना झंडा बुलंद किया है, जबकि यहां एक सीट सपा को मिली, वहीं मायावती की बसपा को झटका लग गया है। 59 में से 33 सांसद निर्विरोध चुने गए हैं, वहीं 26 सीटों का फैसला शुक्रवार को हुआ…

अन्य राज्यों में ये विजयी

यूपी का हाल

यूपी से भाजपा के अरुण जेटली, डा. अशोक बाजपेयी, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कदम, डा. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव और हरनाथ सिंह यादव तथा समाजवादी पार्टी (सपा) की जया बच्चन जीतीं, जबकि दसवीं सीट पर बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर और भाजपा के नौवें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल के बीच कड़ी टक्कर दिखी, लेकिन भाजपा के अनिल अग्रवाल ने अंत में बाजी मारी।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से बीजेपी की उम्मीदवार सरोज पांडे ने कांग्रेस उम्मीदवार लेखराम साहू को हराते हुए चुनाव जीत लिया है। यहां भाजपा को 51 और कांग्रेस को 36 वोट मिले।

पश्चिमी बंगाल

पश्चिम बंगाल से पांच में चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के उम्मीदवार जीते हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी जीते हैं। टीएमसी के चार उम्मीदवारों में अबीर रंजन बिस्वास, नदीमुल्ला हक, सुभाष चक्रवर्ती और शांतनु सेन जीते।

तेलंगाना-कर्नाटक केरल की स्थिति

तेलंगाना में तीन सीटें सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति को मिलीं। बी प्रकाश, जे संतोष और एबी लिगैयाह यादव जीते। कर्नाटक में कांग्रेस की तीन और बीजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की। केरल से एलडीएफ के वीरेंद्र कुमार चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

झारखंड

झारखंड में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली है। बीजेपी के समीर उरांव और कांग्रेस के धीरज साहू  चुनाव में विजयी रहे। क्रॉस वोटिंग से चुनावों में कोई फर्क नहीं पड़ा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App