ऑटो में रेट लिस्ट लगाना जरूरी

By: Mar 23rd, 2018 12:05 am

सोलन  – शहर में चल रहे ऑटो रिक्शा में चालकों को निर्धारित रेट लिस्ट को दर्शाना अनिवार्य होगा। इस बारे में उपायुक्त सोलन ने आरटीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। ऑटो में रेट लिस्ट लगने के बाद ऑटो चालक यात्रियों से अधिक रुपए नहीं वसूल पाएंगे। वहीं , यात्रियों को शहर के विभिन्न जगहों के रेटों का भी असानी से पता चल पाएगा। उपायुक्त सोलन ने इस निर्देश पर जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है। गौर रहे कि इससे पहले भी कई बार प्रशासन द्वारा ऑटो में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी ऑटो में रेट लिस्ट नहीं लग पाई है। जानकारी के अनुसार शहर में चल रहे ऑटो रिक्शा चालकों पर प्रशासन द्वारा शिकंजा कसने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अब कोई भी ऑटो बिना रेट लिस्ट लगाए शहर में नहीं चल पाएगा। सोलन उपायुक्त ने ऑटो रिक्शा में रेट लिस्ट लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं। शहर में वर्तमान में करीब 300 से अधिक ऑटो चल रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी ऑटो में निर्धारित रेटों को नहीं दिखाया गया है। ऑटो में रेट लिस्ट न होने के चलते कई बार यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार रेट पर यात्री व ऑटो चालक में बहस भी हो जाती है, लेकिन अब चालकों को ऑटो में रेट लिस्ट लगाना जरूरी होगा।  यदि इस ऑटो रिक्शा में रेट नहीं लगए जाते हैं , तो इस पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर सकता है। उपायुक्त ने इस बारे में आरटीओ सोलन को निर्देश भी जारी किए हैं। उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने कहा कि शहर में चलने वाले ऑटो चालकों को ऑटो में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा इसके लिए आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App