काम दिखे तो सराहना होगी

By: Mar 20th, 2018 12:05 am

-कृष्ण चंद शर्मा, गगल

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में व्यापक सुधार का वचन प्रांत वासियों को दे चुके हैं। उम्मीद है कि माननीय मुख्यमंत्री अतिशीघ्र सभी कार्यों को पूरा करने में विलंब नहीं होने देंगे। सर्वप्रथम सड़क विस्तारीकरण का काम पूरा किया जाए। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार भी जरूरी है, परंतु इसके साथ बेरोजगारी भी प्रदेश की बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। बेरोजगारों को रोजगार दिलाना और प्रदेश में शांति बनाए रखना भी सरकार का दायित्व है। अब सरकार को बने कुछ समय हो चुका है। अब तो सरकार को रफ्तार पकड़नी चाहिए। लोगों को जमीनी स्तर पर काम दिखेगा, तभी सरकार की तारीफ होगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App