कुनिहार में पर्यटन को लगेंगे चार चांद

By: Mar 23rd, 2018 12:05 am

कुनिहार – कुनिहार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इससे यहां के बेरोजगार युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में कही। उनका स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित हाटकोट पंचायत के प्रतिनिधियों ने मंत्री का कुनिहार पहुंचने पर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में सहजल कुनिहार क्षेत्र में इको टूरिज्म, होम स्टे योजना को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सहकारी सभाएं बनाकर सरकार की इन महत्त्वकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। हिमाचल की पाक कला, प्राचीन संस्कृति देश भर में प्रसिद्ध है। कुनिहार के आसपास के इलाके  में पर्यटकों को होम स्टे योजना के तहत स्थानीय संस्कृति व खान-पान की इस कला को और निखारा जा सकता है। इस तरह बेरोजगार युवा या कोई भी पर्यटन विभाग में होम स्टे योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार पैदा कर सकते हैं और इस योजना के लिए कुनिहार से बेहतर विकल्प और कोई नहीं हो सकता।

मौके पर ये रहे उपस्थित

इस दौरान प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, जिला मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा, मंडल महामंत्री देवेंद्र शर्मा, हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, महिला मंडल प्रधान रुकमणी, अमर सिंह ठाकुर, उपप्रधान राजेश शर्मा, दलीप पाल, भाजपा नेत्री कौशल्या कंवर, सुरेश जोशी, हीरा लाल चंदेल, दलिप पाल, सीमा महंत, अनिल गर्ग, हंस राज ठाकुर, नवनीत शर्मा, गोपाल शर्मा, सुरेश जोशी वरिष्ठ, कसौली निर्वाचन क्षेत्र से अमर सिंह परिहार, रामेश्वर शर्मा, विनोद मरवाह संजीव कश्यप सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App