कुलतार राणा राजपत्रित अधिकारियों के अध्यक्ष

By: Mar 24th, 2018 12:07 am

शिमला- सचिवालय में तैनात राजपत्रित अधिकारी संघ के चुनाव शुक्रवार को हुए जिसमें कुलतार सिंह राणा को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें चुनावी दंगल में 87 वोट हासिल हुए जबकि उनके खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ीं पुष्पलता सिंघा को 67 वोट हासिल हुए। इस चुनाव की दिलचस्प बात ये है कि मुख्य पदों पर महिलाओं ने पुरुषों को टक्कर दी थी परंतु महिलाओं को मतदाताओं ने नकार दिया। वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर राजेश शर्मा जीते जिनको 95 वोट हासिल हुए थे। उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वालीं नीलम चौहान को 56 वोट हासिल हुए जिनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं उप प्रधान के पद पर रामदेव व रीता वालिया के भी मुकाबला हुआ जिसमें रामदेव को 84 मत हासिल हुए जबकि रीता वालिया को 68 मतों से ही संतोष करना पड़ा। महासचिव की कुर्सी डा. विवेक ज्योति को मिली जिनको कुल 80 मत हासिल हुए जबकि मनोज कुमार शर्मा को 72 वोट मिले। ज्योति अब महासचिव होंगे। राजपत्रित अधिकारी संघ के निर्वतमान अध्यक्ष मनमोहन जस्सल ने सभी चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी और मतदाताओं का भी आभार जताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App