केजरीवाल का माफीनामा

By: Mar 21st, 2018 12:05 am

राजेश कुमार चौहान, जालंधर

देश जब से आजाद हुआ है, तब से यह दिन-प्रतिदिन भ्रष्टाचार के दलदल में ही धंसता चला गया। इसका मुख्य कारण देश की राजनीति में कुछ स्वार्थी लोगों का आना भी है। देश में भ्रष्टाचार के दलदल को साफ करने के लिए बहुत से लोगों ने प्रयास भी किए। इन्हीं लोगों में से एक थे अन्ना हजारे। अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार आंदोलन का साथ छोड़कर अपनी एक राजनीतिक पार्टी बना ली, जिसका नाम रखा गया आम आदमी पार्टी (आप)। पहले लोगों ने इस पर विश्वास भी  किया था। आम आदमी पार्टा एक बार फिर केजरीवाल के माफीनामा के कारण सुर्खियों में है। केजरीवाल के माफीनामे से नाराज पंजाब में पार्टी के कुछ लोगों ने पार्टी का साथ छोड़ने का निर्णय भी ले लिया। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कपिल सिब्बल से माफी मांगकर अपने आपको सुर्खियों में जगह दे दी। माफी मांगना कोई गलत बात तो नहीं है, लेकिन क्यों न पहले ही किसी पर टीका-टिप्पणी या आरोप-प्रतिरोप सोच-समझ कर किए जाएं। बाद में माफी ठीक नहीं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App