क्यों है हिमाचल में बेरोजगारी

By: Mar 21st, 2018 12:05 am

पूजा देवी, मटौर

अगर हर महीने 10-15 हजार लोग रोजगार ढूंढने के लिए कतार में लगे रहेंगे, तो बेरोजगारों का आंकड़ा घटने के बजाय बढ़ता रहेगा। अगर यही हाल रहा तोे हर तरफ बेरोजगार ही दिखाई देंगे और दिखाई दे भी रहे हैं। पहले हमें यह देखना होगा इस बेरोजगारी बढ़ने का क्या कारण है? सबसे बड़ा कारण यह है कि हिमाचल में रोजगार के साधन नहीं हैं। कहीं-कहीं तो ऐसा हाल है कि डिग्री लिए लोग भी बेरोजगार हैं, तो कोई सब्जी या नॉन की रेड़ी लगाए हुए हैं। क्या उन्होंने डिग्री इस चीज की ली है? कांगड़ा जिला हिमाचल में बेरोजगारों की संख्या में सबसे टॉप पर है। जरूरी नहीं लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, परंतु हिमाचल में प्राइवेट नौकरी का भी कोई साधन नहीं है। हिमाचल के अधिकतर लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते हैं। इसका कारण यह है कि हिमाचल में रोजगार का कोई साधन नहीं है। दसरे राज्यों की तरह हिमाचल में उद्योग नहीं हैं। अगर हिमाचल में लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाना चाहते हैं, तो निजी और सरकारी उद्योगों का यहां विकास करना होगा, केवल तभी बेरोजगारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App