खैरियां में लड़की ने लगाया फंदा

By: Mar 18th, 2018 12:05 am

बिलासपुर — नगर के साथ खैरियां गांव के बामटा सदर में एक लड़की ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पढ़ाई में प्रथम और राष्ट्रपति से अवार्ड पा चुकी लड़की की मौत होने पर गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर चार बजे के करीब लड़की नेहा उम्र 25 वर्षीय पुत्री हेम प्रकाश निवासी खैरियां में अपने कमरे में फंदा लगा लिया था। हालांकि अभी तक फंदा लगाने के मुख्य कारणों का पता नहीं लग पाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके स्थल का जायजा लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App