घुमारवीं में ‘मेले जाणा कालका दे’

By: Mar 20th, 2018 12:05 am

 घुमारवीं —नवरात्र में घुमारवीं के लोग भक्ति के रंग में डूबे हैं। दर्शनों को जहां मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी हुई हैं, वहीं रात को जागरण से माहौल भक्तिमय हो रहा है। मंदिरों तथा लोगों के घरों में देवी भागवत कथाओं से लोगों भक्ति के रस में डूबे हैं। उपमंडल के मां सोहणी देवी माता मंदिर व मां बड़ोल देवी  मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर मां के चरणों में शीश नवा रहे हैं।     उपमंडल घुमारवीं के भगोट गांव में मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इसमें नव दुर्गे भगवती जागरण पार्टी के कलाकार प्रदीप ने गणेश वंदना से मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। उसके बाद इस जागरण पार्टी के मशहूर कलाकार सुरेश राठौर ने जय जय बालक नाथ, ते गला दिला दिया ग्लानिया, उडि़जाय मोरा उड़ी के, माइया जी तेरे कुंडलुए-कुंडलुए बाल सिरे चुनी लाल सजदी लाल, पा जाएंगे पागां वाले दर्शन पा जाएंगे, ना जा ई मस्ता दे, मेले जाना कालका दे मुंजो भी ले चल नाल सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया। इसके बाद अलका ने देवों में देव हजारों हैं, मस्त मलंग भोलेया, तू कितनी अच्छी है सहित अन्य भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद तेजपाल ने पहाड़ी, हिंदी व पंजाबी भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। उन्होंने सूरज की किरणें निकलने लगी रंग भरने लगी, तेरी चरण गंगा दा ठंडा पानी पापियों के पाप धोम दा, रंग बरसे तेरे भवन में, तूना लगाया तूना लगाया मेरे मस्त मलनगने, सांवरिया बीन बजा मैं काट ली नागा ने सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। सुबह तड़के मां तारा रानी की कथा का गुणगान करके सभी भक्तों  को प्रसाद वितरित किया। जागरण में आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App