घोटालों की घुटन

By: Mar 22nd, 2018 12:05 am

पूजा, जवाली

अब तो ज्यादा ही हो गया। आखिर देश में यह हो क्या रहा है। अभी पीएनबी में हुआ घोटाला सुर्खियों में था कि एक और घोटाले की खबर आ गई। पहले पीएनबी में नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने 14,600 करोड़  रुपए का घपला किया। अब एक बार फिर बैंक  में घोटाला सुर्खियों में आया है। इस बार भारतीय स्टेट बैंक को बहुत बड़े घोटाले का शिकार होना पड़ा है। भारतीय स्टेट बैंक में कनिष्क गोल्ड ज्वेलर्स ने 854 करोड़ की धोखाधड़ी की है। आश्चर्य की बात तो यह है कि भारत में बैंक घोटाले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटालों का ही शोर सुनाई दे रहा है। भारत का आमजन भी बहुत अजीब कश्मकश में है, एक तरफ पक्ष-विपक्ष की कहा-सुनी और दूसरी तरफ ये घोटाले। पहले नीरव मोदी और मेहुल चौकसी और अब कनिष्क ज्वेलर्स ने करोड़ों की चपत लगाई है। ये घेटाले ही देश और गरीब को और गरीब बना रहे हैं। भारत  सोने की चिडि़या थी। इन घोटालों के कारण अब देश में सिर्फ पिंजरा बचा है, न सोना और न चिडि़या।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App