जागरूक हों लड़कियां

By: Mar 23rd, 2018 12:02 am

राधा पठानिया, कुल्लू

कुल्लू में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप। यह सिलसिला तो आम हो गया है। अभी तो पहली पीडि़ता को ही इनसाफ नहीं मिला। क्यों ऐसा हुआ? पहले निर्भया को ही इनसाफ मिलने में इतना समय लग गया, अब बिटिया, इसके बाद कुल्लू की 13 साल की बच्ची और न जाने हर रोज के कितने केस। जब तक यह केस सुलझेगा, तब तक और कई केस हो जाएंगे। ऐसा लगता नहीं कि रेप और गैंगरेप का सिलसिला कभी थमेगा! क्योंकि सजा मिलेगी नहीं और हैवानयित के दरिंदों की मानसिकता बदलेगी नहीं। इसका दूसरा कारण लड़कियों में समझ की कमी भी है। शादी का झांसा देकर आबरू लूटी गई, ऐसी खबरों के लिए तो पहले भी लिखा है कि स्कूल पढ़ने वाली लड़की अगर झांसे में आ गई, तो उन बच्चियों का क्या होगा? आजकल लड़कियों को इस सबका भलीभांति पता है। इस केस में भी यही बताया जा रहा है कि शादी का झांसा दिया गया। 13 साल की लड़की को उसकी मां ने इतनी बात तो समझाई होगी? और अगर नहीं समझाई है तो समझानी चाहिए थी, क्योंकि इस झांसे वाले केस में जितना लड़का गुनहगार है, उतनी लड़की भी। हर लड़की की मां अगर 13 साल की उमर में लड़की को मासिक धर्म की जानकारी देती है, तो उसे रेप और इससे बचे रहने की जानकारी भी जरूर देनी चाहिए कि शादी के ख्वाब 23 के बाद देखना शुरू करे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App