टौणीदेवी के अरविंद ने पाया गोल्ड मेडल

By: Mar 6th, 2018 12:04 am

हमीरपुर— टौणीदेवी के स्वाहलवा गांव के अरविंद चौहान ने पंजाब विश्वविद्यालय में एमएससी एप्लाइड केमिस्ट्री में पहला स्थान पाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने उन्हें सम्मानित किया। टौणीदेवी के स्वाहलवा गांव में सुभाष बाली व चंपा देवी के घर जन्मे अरविंद चौहान की प्रारंभिक शिक्षा टौणीदेवी में हुई। इसी क्रम में वह एमएससी एप्लाइड केमिस्ट्री एसडी कालेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ से कर रहे हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए पूरे पंजाब विवि में पहला स्थान पाया है। इसमें इन्हें 1800 में से 1495 अंक हासिल हुए हैं। गत चार मार्च को उपराष्ट्रपति ने बतौर मुख्यातिथि विवि के कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा उन्हें गोल्ड मेडल के साथ सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही कठिन परिश्रम करते हैं तथा जिदंगी में आगे भी वह इस क्रम को जारी रखेंगे। उन्होंने इसका श्रेय अपने परिजनों व शिक्षकों को दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App