ट्रेड वार को रोक सकता है भारत

By: Mar 25th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— वैश्विक व्यापार युद्ध छिड़ने की पैदा होती संभावनाओं को खत्म करने में भारत को अहम भूमिका निभानी चाहिए। भारत वैश्विक व्यापार परिदृश्य में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। औद्योगिक संगठन फिक्की ने कहा कि अमरीका के संरक्षणवादी कदमों ने वैश्विक व्यापार युद्ध छिड़ने की चिंताओं को बढ़ा दिया है। डब्ल्यूटीओ की प्रक्रिया को अक्षुण बनाए रखने के महत्त्व पर जोर देते हुए उसने इस बहुराष्ट्रीय संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस हफ्ते दिल्ली में हुई डब्ल्यूटीओ की दो दिवसीय लघु मंत्रीस्तरीय बैठक में उसके महानिदेशक रॉबर्टो एजवेदो ने कहा कि यह दुनियाभर के देशों के लिए मुश्किल समय है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App