दूसरे दिन भी जारी रहा बारिश का क्रम

By: Mar 23rd, 2018 12:07 am

शिमला  – जिला शिमला में गुरुवार को भी मौसम के मिजाज कड़े बने रहे। गुरुवार को भी जिला के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती  रही। हालांकि दोपहर के समय सूर्य देव के दर्शन हुए। मगर शाम के समय फिर से आसमान में काले बादल घिरे और हल्की बूंदाबांदी हुई। शिमला का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.2 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे सुबह व शाम के समय फिर से ठंड का अहसास होने लगा है। शिमला के न्यूनतम तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। बीते 24 घंटों के  दौरान रोहड़ू में सबसे अधिक बारिश आंकी गई। रोहड़ू में 28.0 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा रामपुर के सराहन में 20.0, कुफरी, शिमला में 15.0 और नारकंडा में 15.0 मिलीमीटर बारिश हुई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App