नंबर वन बनने से पहले पदक जीतने पर नजर

By: Mar 24th, 2018 12:05 am

नई दिल्ली— किदाम्बी श्रीकांत का चार साल पहले मस्तिष्क ज्वर के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण अच्छा नहीं रहा था। अब जबकि वह अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, तब इस बैडमिंटन खिलाड़ी की निगाह गोल्ड कोस्ट में अगले महीने होने वाले खेलों में पदक जीतने पर लगी हुई हैं। अब श्रीकांत देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों में से एक हैं। उनके नाम पर चार खिताब हैं और उन्होंने पद्मश्री सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी हासिल किए। उन्हें अब गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। श्रीकांत ने कहा, मुझे लगता है कि पिछले एक साल में मैंने जो अनुभव हासिल किया, उससे मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। राष्ट्रमंडल खेलों में नंबर वन बनने से ज्यादा पदक जीतना मेरी प्राथमिकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App