नादौन में भगवान महावीर कथा आज

By: Mar 22nd, 2018 12:05 am

नादौन  – एसएस जैन सभा नादौन के तत्त्वावधान में स्थानीय जैन स्थानक में जैनाचार्य श्री सुभद्र मुनि जी महराज के पावन सानिध्य में जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के 2617वें जन्म कल्याणक पर अष्ट दिवसीय भगवान महावीर कथा का आयोजन गुरुवार सुबह आठ बजे से होगा। आचार्य श्री ने बताया कि प्रभु स्तुति जीव को सन्मार्ग पर चलने का मार्ग है। भगवान महावीर की जीवन गाथा अहिंसा, अनेकांत, अपरिग्रह के सिद्धांत के साथ आत्मा के विकास, उत्थान की गौरव गाथा है। प्राणी मात्र से प्रेम, सद्भावना, भाईचारे व जीयो और जीने दो की शिक्षा है। प्रभु कथा का श्रवण करना जीवन का परम सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि जो प्रभु कथा का सिमरन नहीं कर पाते, वह इस अमृतपान से वंचित रह जाते हैं। रमेश जैन, मनोज जैन व रोहित जैन ने बताया कि इस अवसर पर तपस्वी नरेंद्र मुनि, अमित मुनि, हरि मुनि, विकास मुनि, सुमेर मुनि, श्रेयांस मुनि, वसंत मुनि, साध्वी रतन शीतल, साध्वी सौम्या, साध्वी स्मृद्धि, साध्वी श्रेया, साध्वी सविता भी उपस्थित रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App