नारा लेखन में अवंतिका-तेनजिन फर्स्ट

By: Mar 21st, 2018 12:10 am

पतलीकूहल  —आम जनता को वन संपदा के प्रति जागरूक करने के लिए मिनी मैराथन और स्कूली विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में संजय ठाकुर प्रथम, संजना गुरुंग द्वितीय, संजना ठाकुर तृतीय और जूनियर वर्ग में ज्योत्सना ठाकुर प्रथम, अभिनव शर्मा द्वितीय और आंचल तृतीय रही। नारा लेखन के सीनियर वर्ग में अवंतिका प्रथम, अश्रिता ठाकुर द्वितीय, तानिया तृतीय और जूनियर वर्ग में तेनजिन ने पहला, नवयम शर्मा ने दूसरा और नीमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिनी मैराथन में पवन सिंह, रमेश और धर्मेंद्र ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। लड़कियों के वर्ग में पूजा प्रथम, निर्मला दूसरे और सीनियर वर्ग में वीर सिंह अव्वल रहे। वन मंत्री ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। मिनी मैराथन के विजेताओं को स्वयंसेवी संस्था यतन की ओर से इनाम दिए गए। गोविंद सिंह ने वनों के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंडलों व युवक मंडलों को भी पुरस्कृत किया। वन संरक्षण के लिए रिगन महिला मंडल जाणा, धूंबल महिला मंडल हलाण-दो, आगजनी वन कमेटी पराशर युवक मंडल, युवक मंडल डोभा बराण, युवक मंडल जालसा, थाली और युवक मंडल नियालग को भी पुरस्कृत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App