निशानी में अधिकारों पर किया जागरूक

By: Mar 20th, 2018 12:05 am

आनी —उपमंडल के निरमंड खंड की ग्राम पंचायत निशानी में उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति आनी की ओर से एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति के अध्यक्ष एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनी विकास गुप्ता ने की। उन्होंने इस मुफ्त कानूनी  सहायता शिविर में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण ‘नालसा’ ने आम लोगों को न्याय उपलब्ध करवाने के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इन्हीं योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना होगा। महिलाओं ,विकलांगो, बच्चों और किसी भी तरह की आपदा से पीडित लोगों और सालाना एक लाख रुपए से कम आय वाले लोगों के लिए नालसा ने मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान किया है। इसके लिए हर न्यायालय के परिसर में फ्रंट आफिस खोले गए हैं। पात्र लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। वहीं, शिविर में अतिरिक्त जिला न्यायवादी गोविंद नेगी ने उपस्थित लोगों को घरेलू हिंसां के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस शिविर में उपमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विकास गुप्ता, अतिरिक्त जिला न्यायवादी गोविंद नेगी, अधिवक्ता राजकुमार, सुरेंद्र, ग्राम पंचायत निशानी के प्रधान, पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित सभी लोग उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App