पीडीएस परियोजना 2019 तक बढ़ाएं

By: Mar 24th, 2018 12:08 am

शिमला – खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री रामविलास पासवान से भेंट कर वर्ष 2016-17 का लगभग 35 करोड़ 99 लाख का बकाया उपदान शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली परियोजना को 31 मार्च, 2019 तक बढ़ाने का आग्रह भी किया। श्री कपूर ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर मिट्टी के तेल का कोटा बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में मिट्टी का तेल उपलब्ध हो सके। उन्होंने अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत गेहूं जारी करने की भी मांग की। श्री पासवान ने आश्वासन दिया कि प्रदेश का लंबित उपदान शीघ्र जारी करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली परियोजना को आगे बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App