पुलिस-युकां में हाथापाई

By: Mar 25th, 2018 12:05 am

 मंडी —मंडी के चौहाटा बाजार में शनिवार को युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के लिए इकट्ठा हुए, लेकिन खाकी की चौकसी के कारण युकां की योजना धरी की धरी रह गई।  हालांकि इस दौरान युकां ने चौहाटा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में एडीसी राघव शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। पुतला फूंकने के असफल प्रयास के दौरान पुलिस और युकां के बीच धक्का-मुक्की और बहसबाजी भी हुई। दरअसल शनिवार को मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस ने अपने प्रदेश व्यापी अभियान के तहत शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ  धरना प्रदर्शन और पुतला फूंकने की योजना थी। इसके लिए पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस कार्यालय में बैठक की और फिर जब पुतला लेकर चौहाटा पहुंचे तो पुलिस ने युकां से पुतला ही छीन लिया। युवा कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंकने की पुलिस को पहले ही जानकारी मिल गई थी। ऐसे में चौहाटा बाजार में पहले से ही काफी तादाद में पुलिस बल तैनात था। पुतला छीनने के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र युकां उपाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्ष्ता में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें जिला मंडी के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर शैट्टी, जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर भी मौजूद रहे। चौहाटा में एएसपी मंडी भूपेंद्र कंवर भी मौजूद थे। जैसे ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी भवन से निकले, पुलिस के जवान पुतले पर झपट पड़े। मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा और युकां संसदीय क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को आए दिन बदल रही है। प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य करते हुए प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के तबादले करने में व्यस्त है। इस दौरान प्रदेश युकां महासचिव धमेंद्र ठाकुर, यदुपति ठाकुर, अजय मोदगिल, योगेश पटियाल, योगेश मोदगिल, जसवीर, यशकांत कश्यप, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हमित जम्वाल, लोकसभा महासचिव विजेंद्र पंडित, प्रवीण ठाकुर, जोगिंद्रनगर युकां अध्यक्ष गुरुशरण परमार, युकां अध्यक्ष धर्मपुर रितेश ठाकुर, सरकाघाट युकां अध्यक्ष अखिल गुप्ता, महासचिव सुरेश ठाकुर, विकास वर्मा, मंडी युकां अध्यक्ष रविंद्र सिली, बल्ह युकां अध्यक्ष ओमी सैणी, सुंदरनगर युकां महासचिव अमित सैणी, सराज युकां अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वीर सिंह भारद्वाज, नरेंद्र ठाकुर, जागिंद्र सिंह गुलेरिया, विजेंद्र पंडित आदि मौजूद थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App