पुस्तक समीक्षा

By: Mar 4th, 2018 12:05 am

हिमाचल की प्रसिद्ध लेखिका कंचन शर्मा अपनी नई किताब ‘भारत : एक विमर्श’ लेकर फिर पाठकों के समक्ष हैं। इससे पहले भी कंचन ने कई किताबें लिखी हैं। आलोच्य पुस्तक समसामयिक विषयों पर लिखे गए लेखों का संग्रह है। इस पुस्तक को लिखने के लिए उन्होंने समाचारपत्रों का बखूबी सदुपयोग किया है। 151 पृष्ठों पर आधारित इस पुस्तक में कुल 43 लेखों को संकलित किया गया है। स्वच्छता अभियान, मेक इन इंडिया, चरखा व खादी, अहिंसा, पर्यावरण, ग्लोबल वार्मिंग, हिंदी भाषा, बाल अधिकार, बाल मजदूरी, शिक्षा व्यवस्था, वन व पारंपरिक जल स्रोतों से जुड़े समसामयिक प्रश्नों को इस किताब में आवाज मिली है। विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके संभावित समाधान भी सुझाए गए हैं। आपदा प्रबंधन, महिलाओं से जुड़े विषय, शिव की शक्ति, नारी लेखन, किसान व कृषि, गौवंश, नशे की लत, पशुबलि, योग, बांध, मछली पालन, पर्यटन, पंचायती राज, परिवहन व हिमाचल की जैव विविधता से जुड़ी विकराल समस्याएं लेखिका की कलम का स्पर्श पाकर समाधान की ओर अग्रसर लगती हैं। पुस्तक जहां विषय की दृष्टि से रोचक है, वहीं भाषा इतनी सहज व सरल है जो हर किसी को समझ में आ सकती है। आशा है कि पाठकों को यह किताब पसंद आएगी। इस पुस्तक को राष्ट्रपति से राजभाषा गौरव पुरस्कार भी मिला है।

भारत : एक विमर्श, कंचन शर्मा, आलोकपर्व प्रकाशन, शाहदरा, दिल्ली, 300 रुपए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App