प्रीतमनगर में हैंडपंप की मोटर खोली, पाइपें भी ले गए

By: Mar 22nd, 2018 12:05 am

शाहपुर – शाहपुर के साथ लगते गांव प्रीतमनगर में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए हैंडपंप की मोटर खोल देने से विवाद पैदा हो गया है। मोटर खोलने के लिए विभाग जहां अलग-अलग वक्तव्य दे रहा है, वहीं उक्त गांव के   धीरज लगवाल, कृष्ण चंद, बुद्धि सिंह, अनुजा देवी, एलबी भंडारी, नरेश वर्मा, डा. अश्वनी गुप्ता ने कहा कि इलाके में कई बार पानी न  आने की  शिकायत आईपीएच विभाग के दफ्तर में की थी। दिसंबर,  2017 में तत्कालीन वन निगम के उपाध्यक्ष  केवल सिंह पठानिया ने  ग्रामीणों  की पेयजल की दिक्कत को दूर करने के लिए हैंडपंप मोटर सहित लगा दिया था। मंगलवार को विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए व पूछताछ करने लगे कि हैंडपंप किसने लगवाया है।  कर्मचारी  हैंडपंप की मोटर खोल कर ले गए व 23 पाइप भी उखाड़ दीं। मंडल  शाहपुर के एक्सईएन राजीव महाजन  ने कहा कि  हैंडपंप में डिस्चार्ज होने पर मोटर खोली है, फिर उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर दो योजनाओं का पानी  नहीं दिया जाता तथा उक्त बाशिंदों ने कनेक्शन काटने से मना कर दिया, तब कनेक्शन काटा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App