फिर अक्षय के अपोजिट दिखेंगी परिणीति चोपड़ा

By: Mar 13th, 2018 12:04 am

बालीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, फिर ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर अक्षय कुमार के अपोजिट काम करती नजर आ सकती हैं। साजिद नाडियाडवाला फिल्म ‘हाउसफुल-4’ बनाने जा रहे हैं। फिलहाल फिल्म के कास्ट की फाइनल घोषणा नहीं की गई है। चर्चा थी कि सोनाक्षी सिन्हा ‘हाउसफुल 4’ में कन्फर्म हो चुकी हैं और अक्षय कुमार के अपोजिट दिखेंगी।  ‘हाउसफुल-4’ में अक्षय के अपोजिट परिणीति हो सकती हैं। करण जौहर के बैनर की फिल्म ‘केसरी’ में अक्षय कुमार के साथ परिणीति दिखेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App