बूथ पालक-अध्यक्ष-बीएलए नवाजे

By: Mar 21st, 2018 12:05 am

 परागपुर —कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, इसलिए इनका सम्मान करना हमारा कर्त्तव्य बनता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है, जो प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत से जीती। ये शब्द पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह परागपुर के परिसर में मंगलवार को उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर संगठनात्मक जिला भाजपा के अंतर्गत विस क्षेत्र जसवां-परागपुर एवं देहरा व ज्वालामुखी के बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बीएलए के सम्मान में आयोजित समारोह में कहे। इस अवसर पर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश धवाला, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि व प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा भी मौजूद रहे।  इसके बाद उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर एवं पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि व विधायक रमेश धवाला और संगठन मंत्री पवन राणा ने बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बीएलए को पार्टी चिन्ह का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर क्रमवार सम्मानित किए। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य कुंदन गर्ग, संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश चौहान, जिला महामंत्री अरविंद धीमान, जिला भाजपा प्रवक्ता सपन सूद, जसवां परागपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री रुपिंद्र सिंह डैनी एवं शेर सिंह डोगरा, मंडल प्रवक्ता कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद डोगरा, मंडल सचिव सुदेश कुमारी, एससी एसटी अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मंडल पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरजीत धीमान, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र धीमान व  मंडल मीडिया प्रभारी संजय शर्मा  आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App