बेजोस की बादशाहत

By: Mar 11th, 2018 12:15 am

फोर्ब्स की लिस्ट में 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। इसके साथ ही जेफ  100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले पहले अरबपति भी बन गए हैं। 1994 में छोटे से स्टोर से किताबें बेचने के साथ जेफ  ने अपने काम की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में वेबसाइट ने 5600 पर्सेंट की तूफानी ग्रोथ रेट हासिल की और जेफ  की नेट वर्थ 10.1 बिलियन डॉलर्स पहुंच गई…

आपकी चाहतों को आपके द्वारा तक पहुचाने की कोशिश करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी के कर्ता-धर्ता जेफ  बेजोस दुनिया के सबसे अमीर इनसान बन गए हैं। फोर्ब्स की सालाना अरबपतियों की सूची में जेफ  ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स  को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर इनसान होने का ताज अपने नाम कर लिया है।

फोर्ब्स की लिस्ट में 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ  बेजोस दुनिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। इसके साथ ही जेफ  100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले पहले अरबपति भी बन गए हैं। 1994 में छोटे से स्टोर से किताबें बेचने के साथ जेफ ने अपने काम की शुरुआत की थी।

इसके बाद 1996 में वेबसाइट ने 5600 पर्सेंट की तूफानी ग्रोथ रेट हासिल की और जेफ  की नेट वर्थ 10.1 बिलियन डॉलर्स पहुंच गई। इस दौरान जैफ  ने एक एरोस्पेस कंपनी में निवेश किया। कम प्रॉफिट के बावजूद जैफ  रिस्क लेते गए और नई प्लानिंग के साथ निवेश करते गए।

 2008 के बाद उन्होंने अमेजन के नए डिवीजन लांच किए। कई जगहों पर जीरो प्रॉफिट होने के बावजूद उन्होंने लॉस में जाते अंग्रेजी अखबार वाशिंगटन पोस्ट को 250 मिलियन डॉलर्स में खरीदा। 2013 तक वे 25 बिलियन डॉलर्स की संपत्ति के साथ दुनिया में 19वें सबसे रईस व्यक्ति बन चुके थे। अगले चार सालों में जैफ  के कई बिजनेस यूनिट्स ने जमकर प्रॉफिट कमाया, जिसके बाद उन्होंने जून 2017 में एक प्रसिद्ध फूड चेन को 13.7 बिलियन डॉलर्स में खरीद लिया।

इसके बाद जैफ  ने इतनी तेजी से प्रॉफिट कमाया कि उन्होंने दुनिया के सबसे रईस इनसान बिल गेट्स को भी पछाड़ दिया। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और सामाजिक कार्यों के मशहूर बिल गेट्स ने सालों बाद नंबर-1 का ताज खोया है। फोर्ब्स की 2018 की लिस्ट में गेट्स की कुल संपत्ति 90 अरब डॉलर करीब 6 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। फोर्ब्स के मुताबिक वारेन बफेट 84 अरब डॉलर तीसरे, बर्नार्ड अर्नाल्ट 72 अरब डॉलर चौथे और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 71 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

 दुनिया के शीर्ष 100 धनकुबेरों की सूची में देश के अन्य दिग्गजों में हिंदुजा परिवार, अजीम प्रेमजी विप्रो लक्ष्मी निवास मित्तल आर्सेलर मित्तल, शिव नाडर एचसीएल,दलीप सांघवी सन फार्मा, उदय कोटक कोटक महिंद्रा बैंक, राधाकिशन दमानी, सायरस पूनावाला सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया, सुनील मित्तल और परिवार भारती एयरटेल और आचार्य बालकृष्ण पतंजलि शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फोर्ब्स की सूची में शीर्ष 10 में कोई महिला नहीं है। अमरीकी रिटेल चेन वालमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन 16वें स्थान के साथ पहली महिला हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App