बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर अलख

By: Mar 18th, 2018 12:05 am

 मैहला —बाल विकास परियोजना कार्यालय मैहला के परिसर में शनिवार को महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी देने के अलावा अधिकारों व कर्त्तव्यों का बोध करवाया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी है अनमोल के बारे में भी बताया। उन्होंने महिलाआें को दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी जागरूक किया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी ने सम्मानित भी किया। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम में मैहला पंचायत प्रधान नारो देवी, कूंर पंचायत प्रधान कल्पना देवी और प्रीणा पंचायत की प्रधान बीना देवी समेत दो सौ महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App