भाजपा की राज्य स्तरीय बैठक नौ को, जिम्मेदारियां सौंपीं

By: Mar 25th, 2018 12:05 am

मंडी—भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों के संदर्भ में शुक्रवार को  बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में परिधि गृह मंडी में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित  रहे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह  ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इस बार जिला मंडी के मुख्यालय मंडी में होना निश्चित हुई है। तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत नौ अप्रैल को होगी, जिसमें भाजपा के कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों व प्रदेश के मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी। 10 अप्रैल को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी व 11 अप्रैल को समाप्त होगी। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में करीब 350 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कार्यसमिति के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और मंडी जिला से संबंधित पदाधिकारियों को विभिन्न समितियों के प्रबंधन की जिम्मेदारियां सौंपीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App