भारत के ‘ नीरो ’ राजनाथ

By: Mar 19th, 2018 12:05 am

– डा. राजन मल्होत्रा, पालमपुर

कभी यह कहावत प्रसिद्ध थी कि सारा रोम जल रहा था और वहां का शासक नीरो बांसुरी बजा रहा था। आज वही कहावत भारत में भी लागू हो रही है। सारा भारत जल रहा है और भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी बांसुरी बजा रहे हैं। आज सारा जम्मू-कश्मीर जल रहा है। पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह कह रहे हैं कि सब ठीक है। अब छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले पर भी नक्सलियों के हुए आईईडी ब्लास्ट में नौ जवान शहीद और 25 घायल हो गए हैं। 11 मार्च, 2011 को हुए हमले में 12 जवान, 25 अप्रैल, 2017 को 25 जवान, अप्रैल 2010 में 76 जवान शहीद हुए। गृहमंत्री कहां हैं? क्या इस सब को ही गृहमंत्री ठीक कह रहे हैं?

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App