भोजपुरी फिल्म में सोलन की अंकिता

By: Mar 12th, 2018 12:12 am

सोलन  – सोलन की रहने वाली अंकिता ठाकुर अब जल्द ही  भोजपुरी सांच कदों आंच फिल्म में नजर आएंगी। अंकिता ठाकुर ने बहुत कम समय में छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई है। वह अब तक आधा दर्जन से अधिक पंजाबी व पहाड़ी वीडियो एलबम में काम कर चुकी है। जल्द ही उनकी भोजपुरी फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अंकिता मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें एक मराठी फिल्म में भी काम करने का आफर मिला है। अंकिता पहली हिमाचल युवती हैं जो कि भोजपुरी फिल्म में नजर आएंगी। अंकिता कसौली के समीप गनोल गांव की रहने वाली हैं। अंकिता का कहना है कि वह एक मध्यवर्गिय परिवार से सबंध रखती  हैं।भोजपुरी फिल्म में वह एक अनाथ युवती  की भूमिका में नजर आएंगी। इसके मुख्य अभिनेता अजय मधुकर हैं।  सांच कबों आंच एक पारिवारिक फिल्म हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App