‘मिस हिमाचल’ ग्रैंड फिनाले सात को

By: Mar 23rd, 2018 12:08 am

टीएमसी के सोभा सिंह ऑडिटोरियम में ताज के लिए होगी जोरदार टक्कर

कांगड़ा— ‘मिस हिमाचल’ के ताज के लिए जंग सात अप्रैल को सोभा सिंह ऑडिटोरियम टांडा में होगी।  ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के डिप्टी डायरेक्टर इवेंट पंकज सूद ने बताया कि सेमीफाइनल के दौरान 20 युवतियां टॉप-20 चुनी गई हैं। इसके अलावा 15 ब्यूटी एंजेल भी चुनी गई हैं। इन ब्यूटी एंजेल को ग्रैंड फिनाले में पिछली विजेताओं के साथ रैंप वॉक करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह मॉडल्स कंपीटीशन का हिस्सा नहीं होंगी। पंकज सूद ने बताया ग्रूमिंग के दौरान जहां हिमाचली बालाओं को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा, तो वहीं इन टॉप 20 में से टेलेंट की परख भी होगी और उन्हें कई टाइटल देकर नवाजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले भी ‘मिस हिमाचल’ की ग्रूमिंग के दौरान चुनी गईं फाइनलिस्ट की दशा और दिशा बदली हैं और वह भारत में बड़े मंचों का हिस्सा बनी हैं। कुछ विजेता युवतियां आज बालीवुड में नाम कमा रही हैं तो कुछ मिस इंडिया के मंच पर पहुंचने के बाद सुपर मॉडल बन कर देश में ख्याति प्राप्त कर रही हैं। अधिकांश ‘मिस हिमाचल’ की फाइनलिस्ट युवतियां पंजाबी एलबम में भी काम कर रही हैं। एक बार फिर इन युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है तो वह कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती हैं। ‘मिस हिमाचल’ का ताज इन हिमाचली बालाओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा उपलब्ध करवाया गया ‘मिस हिमाचल’  का यह मंच उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए मददगार साबित होगा।

धर्मशाला में ग्रूमिंग सेशन 31 मार्च से

प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा आयोजित ‘मिस हिमाचल’ का सेमीफाइनल सोलन में आयोजित किया गया था। जिसमें पूरे प्रदेश में लिए गए ऑडिशन के दौरान चुनी हुईं 158 युवतियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान ब्यूटी विद ब्रेन की परख में 20 युवतियां जजों की कसौटी पर खरी उतरीं। उन्हें सात अप्रैल को आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले इन 20 फाइनलिस्ट युवतियों की ग्रूमिंग 31 मार्च से सात अप्रैल तक होटल ट्रांस धर्मशाला में होगी। जहां टेलेंट,  पर्सनेलिटी, रैंपवॉक, योग-साधना, ब्यूटी व तनाव  से दूर रहने के टिप्स विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए जाएंगे। इन सात दिनों की ग्रूमिंग के दौरान चुनी गई फाइनलिस्ट को धौलाधार के आंचल में हसीन वादियों की सैर भी करवाई जाएगी, साथ ही हिमाचल की धर्म, संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान भी इन युवतियों को करवाया जाएगा। ताकि भविष्य में लक्ष्यों को हासिल करने में ये अनुभव इनके लिए मददगार साबित हों।

ये हैं ‘मिस हिमाचल’ की 20 फाइनलिस्ट

1) काजल शर्मा                    ज्वालाजी

2) उपमा                            बिलासपुर

3) सुमन                               मंडी

4) मानवी                             मंडी

5) मोनिका चौहान                 रामपुर

6) करुणा वर्मा                       मंडी

7) दीक्षा भारद्वाज                   सोलन

8) प्रियंका भारद्वाज              सरकाघाट

9) इप्शिता                           डलहौजी

10) शुभिका शर्मा                 कांगड़ा

11) भव्य                           कांगड़ा

12) भारती अत्री                  शिमला

13) गरिमा वर्मा                  ठियोग,शिमला

14) रुचि शर्मा                    रोहड़ू

15) जागृति नेगी                 किन्नौर

16) श्वेता कतनोरिया            ऊना

17) सोनाली मेहरा                बैजनाथ

18) प्रियंका सारस्वत            मंडी

19) सारिका नेगी                किन्नौर

20) जूही चरण               धर्मपुर,सोलन


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App