राष्ट्रीय टीम में तीन हिमाचली

By: Mar 31st, 2018 12:05 am

द. एशियाई महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम

बिलासपुर — दक्षिण एशियाई महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की तीन महिला खिलाड़ी सिलेक्ट हुई हैं। 31 मार्च से तीन अप्रैल तक लखनऊ में होने वाली 5वीं प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ प्रदर्शन करेंगी। पहली बार हिमाचल की बेटियां सीनियर हैंडबाल प्रतियोगिता में खेलेंगी। बता दें कि दक्षिण एशियाई महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में सात देशों की महिला हैंडबाल टीमें भाग लेंगी। लखनऊ में 18 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के बाद हैंडबाल फेडरेशन ऑफ  इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने भारतीय महिला हैंडबाल टीम की घोषणा की। प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि तीनों खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहलता की प्रशिक्षु हैं। निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर व शैलजा शर्मा को टीम में जगह मिली है। निधि शर्मा मूलतः नवगांव सोलन, दीक्षा ठाकुर व शैलजा शर्मा घुमारवीं से संबंधित हैं। इन खिलाडि़यों के भारतीय महिला वरिष्ठ टीम में चयनित होने पर खेल जगत में खुशी की लहर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App